फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

Sat, 24 Dec 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
किसानों को सम्मानित करते पशु चिकित्साधिकारी इंद्रराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 विकास भवन सभागार में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई गई। इसमें कृषि व पशुपालन के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया है। पहला स्थान प्राप्त करने वाले किसानों को सात हजार रुपये व दूसरे नंबर वालों को पांच हजार रुपये का पुरस्कार उनके बैंक खाते में पहुंचेगा। 30 किसानों को पुरस्कार मिलेगा, जबकि 20 को प्रोत्साहन के तौर पर सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन


डीएम डॉ. वेदपति मिश्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों को उनका हक दिलाने के लिए संक्रामक भूमिधरी नियम लागू कराया। इससे किसान खेत के मालिक बने। उन्होंने पटवारी की सेवा समाप्त कर लेखपाल भर्ती कराई थी। उप कृषि निदेशक जीसी कटियार ने कहा कि किसान सम्मान दिवस में एक हेक्टेयर में 52 क्विंटल गेहूं, चना 24 क्विंटल, धान 97.20 क्विंटल पैदा करने वाले किसानों को शामिल किया गया है। दूसरे नंबर पर एक हेक्टेयर में 50 क्विंटल गेहूं, 22.40 क्विंटल चना, 78.80 क्विंटल धान उत्पादन करने वाले किसानों को सूची में रखा गया है।
विज्ञापन


इस मौके पर सीडीओ सी इंदुमति, जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी इंद्रराज सिंह, उद्यान अधिकारी एके श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें