फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम ने वैन में मारी टक्कर, चाय वाले की मौत

Sat, 24 Dec 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
मृतक के रोते विलखते परिजन । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बकेवर थाने के मुगल रोड हाईवे फुटहा पुल पर शुक्रवार सुबह डीसीएम की टक्कर से वैन 20 फिट नीचे खंती में गिरकर पलट गई। इससे वैन सवार एक चाय वाले की मौत हो गई, जबकि चालक, एक अन्य सवारी व चार स्कूली बच्चे घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया। हादसा घना कोहरा होने की वजह से होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


बकेवर थाने के गंगरावल गांव निवासी रामस्वरूप तिवारी का बेटा गिरीश वैन मालिक है। उसने अभिभावकों से बातचीत कर वैन को विकास विद्या मंदिर इंटर कालेज जहानाबाद में बच्चों को पहुंचाने के लिए लगा रखा है। शुक्रवार सुबह आठ बजे बकेवर से आठ स्कूली बच्चों व दो सवारी को बैठाकर जहानाबाद के लिए निकला। सवारी के रूप में बैठा लाला बक्सरा गांव निवासी शिवकुमार सविता का बेटा शान ू(19) मुगल रोड हाईवे के फुटहापुल के पास उतरा। वह चालक को किराया दे रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार से आ रही डीसीएम ने शानू व वैन को टक्कर मार दी। इससे वैन खंती में जा गिरी।

इससे चाय विक्रेता शानू की मौत हो गई। जबकि चालक गिरीश तिवारी (45), यात्री बकेवर निवासी रईस (25), छात्र बकेवर निवासी शंकर दयाल का बेटा रोहित उर्फ अमित बाजपेई (16), शिव प्रकाश का बेटा सौरभ उमराव (14), हृदयेश तिवारी का बेटा शिवम तिवारी (15), विष्णु गुप्ता का बेटा अजय गुप्ता (14) घायल हो गए। गंभीर हालत होने पर रोहित को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। चीखपुकार सुन राहगीर मदद के लिए दौड़ पड़े। कुछ ही देर में पुलिस भी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें