फोटो-19-नरैनी में हंगामा करते किसान। वीडियो ग्रैब
फतेहपुर। नरैनी गांव में एक दुकानदार पर महंगे दाम में उर्वरक बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में शुक्रवार को कृषि विभाग की टीम से जांच की। जांच के बाद कार्रवाई न करने से किसानों ने हंगामा किया।
हसवा विकास क्षेत्र के ग्राम नरैनी स्थित एक निजी दुकान पर डीएपी खाद 1800 रुपये प्रति बोरी बिक्री करने का एक वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल हुआ था। वीडियो में दुकानदार पिंशू गुप्ता किसानों से डीएपी का अधिक मूल्य मांगते दिखाई दे रहा है।
इसे अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। शुक्रवार को जांच करने पहुंची कृषि विभाग की टीम बिना कोई कार्रवाई किए लौटने लगी। इस पर किसान मिथलेश, शिवाकांत, मयंक सिंह, प्रदीप शुक्ला और मोहन यादव सहित ने हंगामा किया।
किसानों का कहना था कि अधिकारी ऐसे ही कई बार जांच करने आते रहते हैं। सब रुपयों का खेल है। इस बारे में कृषि अधिकारी नरोत्तम सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
फोटो-19-नरैनी में हंगामा करते किसान। वीडियो ग्रैब