फोटो-20-पाठशाला में मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक। संवाद
खखरेरू। भारतीय जनता पार्टी की ओर से नगर पंचायत के सभागार में विधानसभा स्तर का मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान की पाठशाला शुक्रवार को आयोजित हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय रहीं। अध्यक्षता विधायक कृष्णा पासवान ने की।
पाठशाला में उपस्थित सभी बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रमुख और मंडल पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि ने बताया कि पुनरीक्षण के बाद तैयार मतदाता सूची ही विधानसभा चुनाव का मुख्य आधार बनेगी।
बूथ स्तर पर प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी युवक और युवतियों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का काम करेंगे।
विधायक कृष्णा पासवान ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकाली जाने वाली पैदल यात्रा को सफल बनाने की अपील की। मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण में सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कार्य करें। इस दौरान ब्लाक प्रमुख हसवा विकास पासवान, चेयरमैन ज्ञानचंद्र केसरवानी, गीता सिंह, रेखा सरोज, आदित्य त्रिवेदी, गया पाल आदि मौजूद रहे।
फोटो-20-पाठशाला में मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक। संवाद