फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का बेमियादी धरना जारी

Sun, 09 Aug 2015 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के नेतृत्व में नहर कालोनी में चल रहे धरने के चौथे दिन शनिवार को किसानों का धरना जारी रहा। अभी तक किसानों की समस्या सुनने के लिए प्रशासन की ओर से एक भी अधिकारी नहीं आए हैं। किसानों ने कहा कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएगी, तब तक धरना चलता रहेगा।  
विज्ञापन

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरविंद बाजपेई ने कहा कि चार दिन से सैकड़ों की संख्या में किसान अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे हुए है, लेकिन जिले के आला अधिकारी मूक दर्शक बने हुए हैं। एक भी अधिकारी किसानों की समस्याओं को सुनने नहीं आए हैं। किसान के द्वारा पैदा किए गए अन्न से सभी का पेट भरता है। खेतों में अन्न पैदा करने के लिए किसानों को पानी, खाद और समय से बिजली नहीं मिलेगी तो खेती का कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो जाएगा। भाजपा किसानों की इस लड़ाई में शुरू से अंत तक साथ देगी। निचली गंगा नहर के एक दर्जन रजबहा और गंभीरी स्केप में पानी नहीं पहुंचता है, तो किसानों का धरना जारी रहेगा। इस मौके पर सुशील श्रीवास्तव, अमित सिंह, मोहन सिंह, सुमेर सिंह, हरिओम सिंह, लालता प्रसाद तिवारी, रामप्रताप सिंह गौतम, अजय सिंह कछवाह, अनिल सिंह, अपर्णा सिंह गौतम, धीरेंद्र प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें