फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीज खरीदने के लिए जुटने लगे किसान

Sat, 05 Dec 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी बीज भंडारों में गेहूं के बीज खरीदने के लिए किसानों की भीड़ जुटने लगी है। सुबह से शाम तक किसानों की लाइन लगी रहती है। अनुदान का लाभ लेने के लिए किसान राजकीय बीज भंडार से ही गेहूं का बीज खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


प्रशासन के निर्देश पर सभी सरकारी किसान बीज भंडार केंद्र के गोदामों में बीज पहुंच गया है। दो दिन पहले हुई बारिश से खेतों में फसल बोने के लिए पर्याप्त नमी हो गई है।

अनुदान का लाभ लेने के लिए किसान राजकीय बीज भंडारगृहों से बीज खरीद रहा है। जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह ने कहा कि जिले में साढ़े सात हजार क्विंटल गेहूं का बीज आया है।
विज्ञापन


जो सभी 13 राजकीय बीज भंडारगृहों में पहुंचा दिया गया है। किसानों को फसल बुआई में बीज की कमी नहीं होने दी पाएगी। जरूरत पडने पर और बीज मंगा लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिन किसानों को रजिस्टे्रशन नहीं हुआ है। वह किसान खतौनी, मोबाइल नंबर, वोटर आईडी की छाया कापी, बैंक के पासबुक की छाया कापी बीज भंडार केंद्र प्रभारी के पास जमा कर दें, जिससे तत्काल ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें