असोथर। उप्र कांग्रेस किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष आनंद प्रकाश वर्मा ने शुक्रवार को बेसड़ी गांव में किसानों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा, पूरे प्रदेश में किसानों को खाद के बजाय लाठियां खाने को मिल रहीं हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है, लेकिन किसानों को सुबह से शाम तक खाद नहीं मिलती है। प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित यादव ने कहा, जनता को भड़काने का काम सरकार कर रही है। राहुल गांधी देश में भ्रमण कर जनता की हालत देख रहे हैं।
आशीष कुमार यादव व मानसिंह को प्रदेश सचिव, हरिप्रसाद को विशेष प्रतिनिधि व सुशील कुमार को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है। इस मौके पर भानु यादव, सचिन यादव, राममिलन यादव, घनश्याम, सुरेश, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।