फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो-33-रामखेलावन। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
बकेवर। खेत से घर लौट रहे साइकिल सवार किसान को बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बकेवर थाना क्षेत्र के पंचमपुर गांव निवासी रामखेलावन (55) शनिवार रात खेत से साइकिल से घर लौट रहे थे। गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में घायल को परिजन सीएचसी ले गए। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा घायल

खागा-दामपुर मार्ग पर ऐलई गांव के समीप रविवार शाम किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। खखरेरू थाना क्षेत्र के पौली गांव निवासी सुमित कुमार चाचा सुरेश कुमार के साथ बाइक से खागा जा रहे थे। ऐलई गांव के पास किसी वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें