फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मारपीट व पथराव में दो नकाबपोश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शादीपुर चौराहे पर मारपीट और पथराव के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार को दो नकाबपोश आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इसमें नकाबपोशों ने पथराव किया था। इससे चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच के बाद पुलिस ने कृष्ण बिहारी नगर निवासी तनिष्क मिश्रा और कलक्टरगंज निवासी शिवांग त्रिवेदी उर्फ राज त्रिवेदी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें