औंग/फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पार करते समय सोमवार रात किसान को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
औंग थाना क्षेत्र के गोधरौली गांव निवासी संजय त्रिवेदी (45) रात को हाईवे पार खेत से पानी लगाकर लौट रहे थे। वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया। परिजन सुबह किसान के घर नहीं लौटने पर थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने शव की फोटो दिखाई। परिजनों ने फोटो देखकर शव की पहचान की। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।