फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की टक्कर में किसान की मौत

Fri, 30 Sep 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
accident - फोटो : file photo
विज्ञापन
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी पृथ्वीपाल (48) सलेमपुर घूरी गांव निवासी दामाद रक्षपाल को शहर से कानपुर की बस पकड़वाने आ रहे थे। उनके साथ दस साल का बेटा राकेश भी था। बाइक सवार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कढ़ीवा नहर पुल के पास पहुंचे तभी मोड़ पर सामने से आई बाइक से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक बाइक के सवार तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां पर डॉक्टरों ने पृथ्वीपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके दामाद और बेटे को भर्ती किया गया। एसओ शिवमंगल सिंह ने बताया कि दूसरी बाइक के सवारों को हल्की चोटें आई हैं। वह मौके पर नहीं मिले।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे इस कारण उनके सिर पर गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें