फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पिटाई से घायल किसान की 20 दिन बाद मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। कोतवाली क्षेत्र के बंझी मजरे संवत गांव में एक किसान की पिटाई से घायल होने के 20 दिन बाद बुधवार को मौत हो गई। पुलिस ने पहले चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

चार जून की शाम छोटेलाल (55) को बुआ का लड़का रामभवन निवासी आलमपुर थाना हथगाम और बड़े दादा का लड़का सुरेश बहाने से घर बुलाकर ले गए थे।। आरोप है कि वहां दोनों ने उसे शराब पिलाकर बंधक बनाया और पीटा। चाकू से हमले में छोटेलाल की गर्दन में गंभीर चोट आई थी।
इलाज के बाद घर लाए जाने पर मंगलवार रात उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे दोबारा जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि किसान की मौत की सूचना मिली है। दर्ज प्राथमिकी में अब धाराएं बढ़ाई जाएंगी और आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें