फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अनाथालय से बच्चा दिलाने का झांसा देकर किसान से 1.69 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र में अनाथालय से बच्चा गोद दिलाने का झांसा देकर किसान से 1.69 लाख रुपये की ठगी की गई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार को दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

डिघरुवा गांव निवासी किसान कृष्ण कुमार ने एसपी से शिकायत में बताया कि संतान नहीं होने के कारण वह अनाथ बच्चा गोद लेना चाहते थे। इसी दौरान रुसिया गांव निवासी बाबू उर्फ शिवबरन यादव ने 80 हजार रुपये में अनाथालय से बच्चा दिलाने का भरोसा दिया। उसने एक अन्य व्यक्ति से भी उनकी बातचीत कराई।
इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग तारीखों में तीन-चार किस्तों में कृष्ण कुमार से कुल 1.69 लाख रुपये ले लिए। यह रकम बहराइच के अकबरपुरा निवासी दयाशंकर मिश्रा के खाते में जमा कराई गई।
विज्ञापन

रुपये देने के बावजूद जब बच्चा नहीं मिला तो पीड़ित ने आरोपियों से संपर्क किया। अब दयाशंकर 15,700 रुपये और मांग रहा है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें