फाइल फोटो-25-फूलचंद्र। स्रोत: परिजन
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के धौरहरा मजरे कुरौली गांव में बुधवार दोपहर किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी।
कोरौली गांव निवासी फूलचंद्र (45) किसान थे। परिजन के अनुसार वह काफी समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। उनका इलाज चल रहा था। बरामदे की छत के कुंडे पर रस्सी के फंदे से बुधवार दोपहर लटक गए। जानकारी पर पत्नी प्रेमकली ने फंदा काटकर नीचे उतारा।
हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ग्रामीणों में चर्चा रही कि दो दिन से घर में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। दरोगा दिनेश सिंह और ताज हुसैन ने जांच की। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद शुक्ला ने बताया कि किसान के फंदा लगाकर जान देने की जानकारी मिली है।
फाइल फोटो-25-फूलचंद्र। स्रोत: परिजन