फाइल फोटो-01-अवलेश कुमार मौर्या। स्रोत: परिजन
- फोटो : 1
फतेहपुर। भैंस हांकने गए किसान की मंगलवार रात ट्रांसफार्मर के पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी होने पर स्थानीय ग्रामीण और परिजन एकत्र हो गए।
सदर कोतवाली क्षेत्र के वीआईपी रोड मौर्या काॅलोनी निवासी अवलेश कुमार मौर्य (36) किसान थे। घर से कुछ दूरी पर खेत हैं। मंगलवार देर रात उनकी भैंस खूंटे से छूटकर खेत पहुंच गई। खेत पर नलकूप का ट्रांसफार्मर लगा है। रात करीब साढ़े 10 बजे अवलेश भैंस हांकने खेत पहुंचे। इसी दौरान ट्रांसफार्मर के लोहे के पोल में उतरे करंट की चपेट में आ गए।
काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो वह अचेत पड़े मिले। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अवलेश के बड़े भाई विजय बहादुर मेरठ जीआरपी में दीवान के पद पर तैनात हैं। परिजन ने भिटौरा गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया।