फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बस की टक्कर से किसान की मौत, परिजन ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। अमौली-जोनिहा मार्ग पर मंगलवार देर शाम रोड पार कर रहे किसान को तेज रफ्तार निजी बस की टक्कर मार दी। रोड पर गिरा किसान बस में फंस गया। चालक उसे करीब 20 मीटर तक घसीटता ले गया। मौके पर किसान की मौत हो गई। घिसटने से शव के कई टुकड़े हो गए। ग्रामीणों ने बस व चालक को मौके पर लाने व मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। देर रात तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव निवासी रामऔतार निषाद (55) मवेशियों को चराकर शाम को घर लौट रहे थे। अमौली से जोनिहा मार्ग पर घर के पास रोड पार कर रहे थे। जोनिहा की ओर जा रही प्राइवेट बस ने रामऔतार को टक्कर मार दी। परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बेटे संदीप ने हादसा करने वाली बस का पीछा किया। पुलिस ने बस को जोनिहा चौकी के पास पकड़ लिया। परिजन व ग्रामीणों ने लकड़ियां रखकर जाम लगा दिया। बस व चालक को मौके पर लाने और डीएम की बुलाने मांग करने लगे। बिंदकी, चांदपुर थानों का भी फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया पर परिजन के नहीं माने। दोनों ओर दो-दो किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। पुलिस ने रूट डायवर्जन कर यातायात बहाल कराया। प्रभारी निरीक्षक प्रमाेद शुक्ला ने बताया कि ग्रामीणों का समझाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही यातायात बहाल करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें