फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं लदी पिकअप पलटी, किसान की मौत, हादसे से मचा कोहराम

विज्ञापन
नयापुरवा के पास बेकाबू होकर पलटी पिकअप - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा में बैगांव से गेहूं लादकर खागा आ रहे किसान सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक किसान की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए। घायल एक किसान को फतेहपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के बोधी का पुरवा मजरे बैगांव निवासी पुरुषोत्तम (58) पुत्र शिवबोधन, उसका भाई राजू (55), मर्दनपुर के कंधई (40) पुत्र विश्वनाथ और बोधी का पुरवा के राकेश पुत्र मिठाई लाल एक पिकअप गाड़ी में गेहूं की बोरियां लादकर मंगलवार को खागा अनाज मंडी के लिए निकले थे। गाड़ी राजू चला रहा था। जबकि अन्य लोग पिकअप में पीछे बोरियों के ऊपर बैठे थे।
गाड़ी जैसे ही खागा कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा गांव के सामने पहुंची, तो सामने एक साइकिल सवार को बचाने में गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में पुरुषोत्तम बोरियों के नीचे दब गया। जबकि अन्य किसान छिटक कर दूर गिरे। जब तक स्थानीय लोग बोरियां हटाकर पुरुषोत्तम को बाहर निकालते उसकी सांसे थम चुकीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल भेजा। जहां पुरुषोत्तम को मृत घोषित किया गया। घायल राकेश को फतेहपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें