खागा। झारखंड में कांग्रेस की जीत को लेकर स्थानीय नेताओं ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी है। उन्होंने अपनी पार्टी की जीत पर खुशी जाहिर की है। हुसैनगंज विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी व शिवाकांत तिवारी ने कहा कि इस जनादेश पर हमें खुशी है। इस मौके पर उदित अवस्थी, अशोक दुबे, पंकज सिंह, राजेंद्र, गौतम, झल्लू यादव, नीलू सविता, कल्याण सिंह, हर्षित तिवारी व सुनील तिवारी मौजूद रहे। (संवाद)