फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रोडवेज बसों में नहीं लगी फॉग लाइटें, कोहरे में हादसे का खतरा

विज्ञापन
कोहरे में सुबह बिना फॉग लाइट के हाईवे से निकलती बस। - फोटो : कोहरे में सुबह बिना फॉग लाइट के हाईवे से निकलती बस।
विज्ञापन
फतेहपुर। रोडवेज डिपोे की करीब 50 बसों में अब तक फाॅग लाइट नहीं लगी है। इससे कोहरे के समय हादसे की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय डिपो से अनुबंधित के साथ 128 बसों का संचालन हो रहा है। इसमें 80 बसें कानपुर प्रयागराज व अन्य बसे लखनऊ, बांदा, मथुरा, दिल्ली, घाटमपुर, अमौली रूट पर चल रही है। जनपद में इस समय भीषण कोहरे का प्रकोप है। अभी भी डिपो की 50 बसों में फॉग लाइट नहीं लगी है। ये बसें दिन रात कानपुर प्रयागराज के अलावा अन्य रूट पर दौड़ रही है।
विज्ञापन

चालकों ने बताया कि सुबह के कोहरे में बस की रफ्तार कम बस चला रहे हैं, लेकिन रात में कोहरे के कारण बहुत परेशानी होती है। कोहरे के कारण बस के हेडलाइट भी काम नहीं करती और मजबूरी में गाड़ी को रोक-रोककर चलानी पड़ती है। वहीं प्रयागराज जाने के लिए बस में बैठे यात्री जीतेंद्र सिंह व राजीव कुमार ने बताया कि रोडवेज बसों में दिन का सफर तो ठीक से कट जाता है, लेकिन रात में परेशानी होती है,चालक के साथ हम लोगो को भी सतर्क होकर रहना पड़ता है। निगम की सभी बसों में फॉग लाइटों के साथ अन्य व्यवस्थाओं को दुरस्त करना चाहिए। एआरएम प्रभारी पवन कुमार दीक्षित ने बताया कि डिपो की सभी बसों में फॉग लाइट लगी है। कुछ लाइटें फ्यूज हुई होगी तो उसको बदला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें