पुलिस मार्डन स्कूल की ओर से आयोजित खेल मेले में
छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर दमखम दिखाया।
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन 12वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक
रतनकांत पांडेय ने शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर किया।
12वीं वाहिनी
पीएसी में संचालित खेल मेला में मुख्य अतिथि के स्वागत में बच्चों ने
शानदार मार्च पास्ट किया। इस दौरान मेजबानी कर रहे पुलिस मार्डन स्कूल के
प्रधानाचार्य सुनील कुमार बाजपेयी ने महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य
एके मिश्र, सेंट जेवियर्स के प्रधानाचार्य जीपी मिश्र, सीपीएस की प्रिंसिपल
यंग, खेलकूद कोआर्डीनेट दिनेश का स्वागत किया।
इसके बाद प्रतियोगिताओं का
दौर शुरू हुआ। बालक और बालिका वर्ग में सौ, दौ सौ, चार सौ मीटर दौड़ की
प्रतियोगिता हुई जिसमें बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के
दौरान प्रतिभागियों में बाजी मारने की ललक झलकी। प्रधानाचार्य ने बताया कि
शुक्रवार को खो-खो, कबड्डी, डिस्कस थ्रो, क्रिके ट मैच खेला जाएगा।
इस मौके
पर सहायक सेनानायक गुलाब अकबर, 12वीं वाहिनी के वरिष्ठ पीटीआई संजय सिंह,
शिक्षिका बीना बाजपेयी, पीटीआई प्रीतेश श्रीवास्तव, अनुज श्रीवास्तव, रेखा
साहू, मधुलिका सिंह, वरिष्ठ लिपिक जय कुमार शर्मा, प्रत्युश शुक्ला, अरविंद
कुमार तिवारी, सतीश कुमार पांडेय आदि रहे।