अल्लीपुर। ड्यूटी से लौट रहे फैक्टरी कर्मी को मंगलवार रात किसी वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
मलवां थाना क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी रमेशचंद्र यादव (48) सौंरा स्थित एक फैक्टरी में कर्मी थे। वे ड्यूटी से रात को घर जा रहे थे। मलवां कस्बा हाईवे पर किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गए। ड्यूटी करने जा रहे साथियों ने हादसे की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी।
परिजनों के साथ बेटा बेटा इंद्रजीत उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डाॅक्टर ने रमेश चंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज वाहन चालक की तलाश की जा रही है।