फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लोडर समेत पांच लाख का गुटखा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र से गुटखा लदा लोडर सोमवार देर शाम चोरी हो गया। करीब पांच लाख कीमत का गुटखा लदा था। पुलिस ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कानपुर सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के श्रीनगर पहाड़पुर निवासी अतुल गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनका लोडर कानपुर नयागंज स्थित एक गुटखा कंपनी में किराये पर संबद्ध है। चालक विजयचंद्र यादव सोमवार को कंपनी से गुटखा लादकर बांदा के बिसंडा सप्लाई देने जा रहा था।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के औगासी पुल के करीब 500 मीटर पहले चालक विजय लोडर खड़ा कर शौच के लिए चला गया। लौटकर आने पर लोडर नहीं था। चर्चा रही कि चालक को कार सवारों ने पेड़ से बांधकर पीटा और लोडर लेकर भाग निकले हैं। थानाध्यक्ष प्रमोद मौर्या ने बताया कि लोडर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। लोडर और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें