फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नशेड़ी पति से तंग महिला कुएं में कूदी, मौत

विज्ञापन
फोटो-36- फाइल फोटो मीरा। स्रोत परिजन
विज्ञापन
अमौली। पति की नशेबाजी से तंग महिला रविवार शाम कुएं में कूद गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। जानकारी पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

चांदपुर थाना क्षेत्र के गोंदहा गांव निवासी धर्मपाल रैदास शराब का लती है। पत्नी मीरा (40), बेटी मीनाक्षी, बेटा अमित और आशीष दूसरे के खेत से गेहूं कटाई की मजदूरी कर रविवार शाम घर लौटे थे। शराब पीने के लिए धर्मपाल पत्नी से रुपये मांगने लगा। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद से नाराज होकर महिला घर से कुछ दूर सूखे कुएं में कूद गई।

घटना की जानकारी पर ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से रस्सी के सहारे महिला को बाहर निकाला गया। घटना में महिला का एक हाथ और पैर समेत शरीर में गंभीर चोट आई। सीएचसी में डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन

रास्ते में ही महिला की सांसें थम गईं। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पति नशेबाज है। अक्सर नशे में पत्नी से विवाद करता था। इसी वजह से महिला ने कुएं में कूदकर आत्महत्या की है।

फोटो-36- फाइल फोटो मीरा। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें