फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों में तेजी लाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशन पर जारी विकास कार्यों की प्रगति का निरीक्षण शनिवार को डिप्टी डिविजनल रेलवे मैनेजर (एडीआरएम) नवीन प्रकाश ने किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म नंबर दो और चार पर चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एडीआरएम सुबह 11:30 बजे प्रयागराज से मूरी एक्सप्रेस से रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां करीब तीन घंटे तक स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण की शुरुआत साउथ सिटी स्थित प्लेटफॉर्म नंबर चार से की। यहां फिनिशिंग कार्य अंतिम चरण में है।



इसके बाद प्लेटफॉर्म नंबर दो पर फर्श निर्माण और ओवरब्रिज की प्रगति देखी। उन्होंने आरक्षण केंद्र में बैठने की व्यवस्था और पेयजल की सुविधा की भी जांच की।
विज्ञापन


हरिहरगंज पुल के पास बने रेलवे माल गोदाम में उन्होंने सेफ्टी चेकिंग की। जॉइंट निर्माण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। यात्रियों की सुविधा के लिए नए ओवरब्रिज पर लिफ्ट लगाने और अन्य बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।



निरीक्षण के बाद वे दोपहर करीब 2:30 बजे जोधपुर–हावड़ा एक्सप्रेस से प्रयागराज रवाना हो गए। निरीक्षण के दौरान वाणिज्य अधिकारी महेंद्र गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक मणिशंकर मिश्रा, गति शक्ति संस्था के वाहिद खान, विनय शुक्ला, अंकित सिंह समेत रेलवे का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें