फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत बिल ठीक कराने में उपभोक्ता चकरघिन्नी

Thu, 23 Apr 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भुगतान के बाद भी बिल में राशि जुड़कर आने से बिजली उपभोक्ता हलाकान हैं। शायद ही कोई दिन ऐसा जाता हो जब एक भी उपभोक्ता बिल में त्रुटि ठीक कराने नहीं पहुंचता हो। अधिशासी अभियंता कार्यालय में अभी तक दो दर्जन से अधिक बिल ठीक कराने के लिए लंबित हैं ।
विज्ञापन

गुरुवार को अधिशासी अभियंता प्रथम कार्यालय में बिल ठीक कराने  के लिए उपभोक्ताओं को भीड़ रही। हरिहरगंज के रहने वाले उपभोक्ता शिव शंकर प्रजापति ने कार्यालय में भटकते नजर आए। बताया कि उन्होंने मार्च माह में साढ़े चार सौ रुपये बिजली का बिल जमा किया था लेकिन अप्रैल माह में दो सौ रुपये बढ़ाकर भेज दिया गया। एसडीओ के पास गए तो उन्होंने दो दिन बाद आने को कहा है। इसी प्रकार अजगवां के रहने वाले रघुबीर प्रसाद ने बताया कि उनका एक वर्ष का बिजली का बिल साढ़े आठ हजार बकाया था जिसे फरवरी महीने में जमा कर दिया था लेकिन अप्रैल माह में बिल के साथ अतिरिक्त चार्ज शामिल कर दिया गया। अधीक्षण अभियंता रत्नेश कुमार ने बताया कि बिलों में त्रुटि आने की शिकायत नहीं मिली है। फिर भी बिलिंग कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएंगे। उपभोक्ता परेशान न हो यदि बिल जमा है तो अतिरिक्त धनराशि नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें