फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ सामूहिक बंदी आज

Mon, 04 Apr 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ मशाल जुलूस निकालते सराफा कारोबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ सराफा कारोबारियों के साथ व्यापारी भी जिले में सोमवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। हालांकि बंदी में इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित नहीं रहेंगी। सभी मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। वहीं दिनभर बंदी को सफल बनाने के लिए व्यापारी नेता दुकानदारों से संपर्क करते रहे। शाम को मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


काले कानून के विरोध में सराफा व्यापारियों का आंदोलन पिछले एक महीने से चल रहा है। रविवार को सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप रस्तोगी के साथ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के  जिलाध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी, मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, वितरक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग, स्वतंत्र इकाई के जिलाध्यक्ष किशन मेहरोत्रा समेत सभी व्यापारी चौक, बाकरगंज, ज्वालागंज, पटेलनगर, वर्मा चौराहा, देवीगंज आदि इलाकों में भ्रमण करते रहे।

व्यापारियों का कहना है कि जब तक मांगे नहीं मानी जाती आंदोलन ऐसे ही चलता रहेगा। इस दौरान सराफा व्यवसायी कुलदीप नारायण पप्पन रस्तोगी, अजय रस्तोगी, हरिओम रस्तोगी, सोनू गुप्ता, अर्पित रस्तोगी, भोला रस्तोगी, गोपाल दीक्षित, अजय सोनी, संजीव रस्तोगी, केशव, नफीस, महताब, सचिन रस्तोगी, व्यापारी नेता नरिंदर सिंह रिक्की, मुख्तार अहमद, शकील गोल्डी, प्रमोद गुप्ता, जलालउद्दीन, रवि अवस्थी, प्रदीप गर्ग, नरायन गुप्ता, मनोरमा, दिनेश साहू, बब्लू गुप्ता, रजनीश गुप्ता रहे।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल ने बताया कि व्यापारियों की बंदी से विद्यालयों का कोई लेना देना नहीं है। विद्यालय प्रतिदिन की तरह समय से खुलेंगे। जिला उद्योग व्यापार मंडल के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सरदार कुलवंत सिंह ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है।

उन्होंने कहा कि एक्साइज ड्यूटी के विरोध में जनपद बंद करने की घोषणा की गई है उससे व्यापारियों का कोई सरोकार नहीं है। व्यापारी अपने प्रतिष्ठान खोलना चाहते हैं इसलिए व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती होनी चाहिए। बता दें कि इससे पहले प्रेस वार्ता कर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश पहले ही इस बंदी का विरोध कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें