फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चौडगरा-भोगनीपुर स्टेट हाईवे का निर्माण न होने से चिंतित हैं पूर्व सैनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। चौडगरा-भोगनीपुर स्टेट हाईवे के निर्माण के लिए पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति ने मांग उठाई। रविवार को साढ़ रोड स्थित सुनील यादव के आवास पर हुई बैठक में हाईवे के निर्माण में हीलाहवाली पर चिंता जताई गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व सैनिक सतपाल वर्मा ने कहा कि पिछले कई वर्षों से चौडगरा-भोगनीपुर स्टेट हाईवे को मरम्मत की जरूरत है। समिति के नगर अध्यक्ष रामकेश यादव ने कहा कि चौडगरा-भोगनीपुर हाईवे वर्षों से क्षतिग्रस्त है। हर साल शासन मार्ग के मरम्मत की घोषणा करता है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और बयां करती है। चौडगरा से लेकर चिल्ली मोड तक करीब 28 किलोमीटर हाईवे में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे निकलने वाले वाहनों के टायर आए दिन फटते रहते हैं और दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
समिति के संरक्षक ज्ञान स्वरूप वर्मा ने कहा कि वर्ष 2008 में सफाई कर्मियों की नियुक्त की थी, लेकिन अधिकारियों की खाऊ-कमाऊ नीति से सफाई कर्मचारी निरंकुश हो गए हैं, जिससे गांव की साफ सफाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही समिति का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से शिकायत करेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर रामकुमार यादव, इंदल कुमार कुशवाहा, सर्वेश उत्तम, शिवगोपाल तिवारी, अनवर यादव, गंगाराम सविता, रज्जन सिंह, जितेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, धर्मराज उत्तम, राम प्रसाद सचान, बलराम सिंह, रघुराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

.....................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें