फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें प्रत्येक व्यक्ति

विज्ञापन
फोटो-18-स्पोर्टस स्टेडियम में योग करती छात्राएं। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
फतेहपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम शांति नगर में छह से आठ मार्च तक आयोजित फिट इंडिया महिला सप्ताह के प्रथम दिन शुक्रवार को योगभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार भारती ने की। इस दौरान छात्राओं ने सूर्य नमस्कार, वज्रासन, ध्यान और लंबी सांस लेने का अभ्यास किया।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। नियमित योग करने से शारीरिक मजबूती मिलती है और प्राणायाम से मानसिक थकान दूर होती है तथा मन को शांति मिलती है।
आठ मार्च तक चलने वाले इस सप्ताह का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता, आत्मरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ाना है। कार्यक्रम में महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य और साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एथलेटिक्स कोच जितेन्द्र यादव, हैंडबॉल कोच मोहित यादव, कार्यालय सहायक अरुण शर्मा और मनीष कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। उन्होंने सभी से प्रतिभाग कर अभियान को सफल बनाने और फिट इंडिया आंदोलन को आगे बढ़ाने की अपील की।

फोटो-18-स्पोर्टस स्टेडियम में योग करती छात्राएं। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें