फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सात दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हत्यारे

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू। थाना क्षेत्र के भीमपुर गांव में प्रधान पुत्र की हत्या में फरार आरोपियों को सात दिन बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपी इतने शातिर थे कि वारदात के बाद फौरन मोबाइल बंद कर दिए। इसी वजह से पुलिस को आरोपियों की लोकेशन नहीं मिल पा रही है। पुलिस आरोपियों के रिश्तेदारों के ठिकानों कौशांबी, चित्रकूट में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

खखरेरू थाने के भीमपुर गांव निवासी सुरेश सोनकर की पत्नी सावित्री प्रधान हैं। इनके पुत्र की मिथुन कुमार उर्फ मतेश की 17 फरवरी को आशनाई के विवाद में गांव के रामू पासवान, रामजी उर्फ गुड्डू, कुलदीप पासवान समेत पांच लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड के बाद आरोपियों के मोबाइल लोकेशन बंद है। आरोपियों के कई रिश्तेदार कौशांबी जिले में रहते हैं। पुलिस ने कौशांबी के उचरायां पथरायां, पइंसा, कड़ा धाम, फरीदगंज, उद्दहिन,गरई समेत कई स्थानों पर दबिश दी है। वहीं खखरेरू के डुडीयापुर, ख्वाजागीपुर थोंन में दबिश दी गई। आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है। पीड़ित परिवार सुरक्षा को लेकर भयभीत है। प्रभारी निरीक्षक बीएल प्रसाद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें