फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के 42 घंटे बाद भी बिजली बेपटरी

Fri, 24 Jun 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
नहर कालोनी के पास एलटी लाइन में रखी पेड़ की डाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारिश से बेपटरी हुई बिजली में 42 घंटे बाद भी सुधार नहीं हो सका है। राधा नगर व शांति नगर उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर फुंकने से एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में बिजली के साथ पानी का संकट बढ़ गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के कई उपकेंद्रों की 33 केवीए लाइन ब्रेकडाउन पड़ी हुई है। देर शाम तक कर्मचारी फाल्ट ढूंढ नहीं पाए।
विज्ञापन



नहर कालोनी के पास एलटी लाइन में पेड़ की डाल तार पर रखी हुई हैं। इससे उपकेंद्र की मशीनें बार-बार ट्रिप हो रही हैं। राधा नगर और शांति नगर उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली के अलावा पानी का संकट पैदा हो गया है। उपकेंद्र के कर्मचारी आधे-आधे फीडरों में आपूर्ति दे रहे हैं। इससे देवीगंज, राधानगर, शांति नगर, पक्का तालाब मोहल्ले में पानी की किल्लत बढ़ गई है।


वहीं ग्रामीण क्षेत्र की हालत और भी दयनीय है। थरियांव उपकेंद्र के साथ करमचंद्रपुर सांड़ा उपकेंद्र की आपूर्ति प्रभावित है। थरियांव उपकेंद्र से करमचंद्रपुर सांड़ा में छह दिन से बिजली सप्लाई बंद है। इससे बेती, लतीफपुर और मकनपुर फीडर के सैकड़ों गांव बिजली समस्या से जूझ रहे हैं। सबमर्सिबल के सहारे पानी भरने वाले लोगों को हैंडपंपों में लाइन लगानी पड़ रही है। वहीं थरियांव उपकेंद्र की बिजली अव्यवस्था से लोग जनरेटर के माध्यम से पानी भर रहे हैं।
विज्ञापन




‘आकाशीय बिजली से फुंके ट्रांसफार्मरों की रिपोर्ट भेज दी गई है। राधा नगर उपकेंद्र की दो दिन में आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। शांति नगर उपकेंद्र की आपूर्ति भी चार दिन में बहाल कर दी जाएगी। सभी उपकेंद्र के अवर अभियंताओं को ग्रामीण क्षेत्र की ब्रेक डाउन लाइनों का फॉल्ट सही करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।’ - आरडी पॉल, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें