फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 से

Tue, 12 Mar 2024 11:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- चार केंद्रों में जांची जाएंगी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं, सभी प्रधानाचार्यों को भेजी गई सूचना
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

फतेहपुर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की लिखित पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 मार्च से होगा। सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि सभी शिक्षक 15 मार्च की शाम तक कार्यमुक्त कर दिया जाए। जिले के चार केंद्रों में उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी।



जिले में राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रेल बाजार स्थित सदाशिव इंटर कॉलेज और एएस इंटर कॉलेज को उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन का केंद्र बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने मूल्यांकन को सुचारू रूप से कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मूल्यांकन केंद्रों की आवश्यक सामग्री और परीक्षकों के नियुक्ति आदेश कार्यालय को परिषद ने उपलब्ध करा दिए हैं। सभी प्रधानाचार्य 12 मार्च को अपना अधिकृत वाहक भेजकर लिफाफा व सामग्री प्राप्त करते हुए संबंधित अध्यापकों को परीक्षक कार्य के लिए 15 मार्च शाम को कार्य मुक्त करें।



राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के अध्यापक व अध्यापिकाओं की ड्यूटी मूल्यांकन के लिए नहीं लगी हुई है, उन्हें भी कार्य मुक्त कर निर्देशित किया जाए कि वे 16 मार्च को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में अपनी उपस्थिति प्रदान करेंगे।


क्विज में दीपक, अंकित, रश्मि ने मारी बाजी

फोटो-31- प्रतियोगिता में सफल होने वाले छात्र-छात्राएं। संवाद



100 बच्चों को एक्सपोजर विजिट कराया जाएगा

संवाद न्यूज एजेंसी



विजयीपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र में राष्ट्रीय आविष्कार के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें विकास खंड के प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय से छह बच्चों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में दीपक, अंकित, रश्मि देवी, धनराज गुप्ता, आयुष श्रीवास्तव, मनीष व रानी देवी ने पहला स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता के आधार पर 100 बच्चों को एक्सपोजर विजिट कराया जाएगा।



कार्यक्रम के समापन में खंड शिक्षा अधिकारी रजनीश श्रीवास्तव ने सभी बच्चों को मॉडल निर्माण के लिए नकद धनराशि, मेडल व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम को डॉयट मेंटर रमेश सोनकर ने संबोधित किया। कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह, शिवेश त्रिपाठी, प्रदीप सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद

विद्यालयों को निपुण बनाने वाले 10 शिक्षक सम्मानित



प्रबंधक समिति की कार्यशाला में पहुंचे अध्यापक

संवाद न्यूज एजेंसी



विजयीपुर। ब्लॉक स्तरीय प्रबंधक समिति की कार्यशाला ब्लॉक सभागार विजयीपुर में हुई। कार्यशाला में 169 प्राथमिक और कंपोजिट स्कूलों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यालयों को निपुण बनाने वाले सतेंद्र पांडेय, रामपुर के प्रकाश अग्रवाल, पांभीपुर के हर्षित राज समेत 10 प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


बीडीओ शकील अहमद, बीईओ रजनीश श्रीवास्तव ने प्रबंध समिति अध्यक्षों को उनके अधिकार व दायित्वों के बारे में बताया। प्रधान और प्रधानाध्यापकों को विद्यालयों को निपुण बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्कूल में सभी सुविधाएं बच्चों को मिलनी चाहिए। इस दौरान विद्यालयों को निपुण बनाने वाले सूदनपुर के सतेंद्र पांडेय, रामपुर के प्रकाश अग्रवाल, पांभीपुर के हर्षित राज समेत 10 प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया। इस मौके पर जयचंद्र, मनीष सचान, योगेंद्र पटेल, संतोष सिंह, प्रदीप सिंह, हितेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें