फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सीमांकन में प्रगणकों को आ रहा पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। जनगणना कार्य के तहत गांवों में सीमांकन का कार्य प्रगणकों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। तहसील प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराए गए लेआउट मैप और वास्तविक क्षेत्र में भारी अंतर से प्रगणकों को घंटों भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कई जगहों पर गांव की सीमाएं स्पष्ट नहीं होने से लेखपाल भी सही क्षेत्र चिह्नित नहीं कर पा रहे हैं। प्रगणकों का कहना है कि उन्हें दिए गए ब्लॉकों में मौके पर सीमा समझना मुश्किल है, कई बार एक ही मोहल्ला दो अलग-अलग ब्लॉकों में दिख रहा है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि मौके पर सुपरवाइजर भी उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, जिससे कर्मचारियों को निर्णय लेने में दिक्कत हो रही है। इससे जनगणना कार्य की रफ्तार प्रभावित हो रही है।
भटकते प्रगणक, दो-दो क्षेत्र निर्धारित
बहुत से ऐसे कार्मिकों को दूसरे ब्लॉकों में भेजा गया है, जहां वह पूरी तरह अनभिज्ञ हैं। बड़ी तादाद में प्रगणक तहसील में जमा रहे। मूल क्षेत्र में जाने का प्रयास करते रहें। तहसील प्रशासन की बहुत सारी अनियमितता सामने आ रही हैं। जैसे कि कभी किसी एक प्रगणक को दो-दो क्षेत्र दे दिए गए हैं, वहीं कुछ लोगों को इस कार्य से मुक्त रखा गया है। आरोप है कि जिन लोगों का सिस्टम और सेटिंग सही रही वह लोग घर बैठे हैं। कुछ एक साथ दो-दो क्षेत्रों के मकान की गणना करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें