फतेहपुर। थरियांव पुलिस ने ट्रॉली व थ्रेसर चोरी में शनिवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर, बाइक , तीन मोबाइल भी बरामद किया है। चोरी की ट्रॉली व थ्रेसर व 4400 रुपये बरामद किए है। पुलिस ने कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के पथरावां गांव निवासी बृजेश मौर्या, कनवार गांव निवासी दीपू यादव, कोखराज थाना क्षेत्र के भायल गांव निवासी सुरेश कुमार, शिवबाबू, मंझनपुर थाना क्षेत्र के वारिस गुलाम उर्फ गोला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ने थरियांव व सदर कोतवाली क्षेत्र में चोरियां की थी।