फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के आंदोलन में शामिल हुए विद्युत कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने किसानों के आंदोलन में शामिल होने का एलान किया है।
विज्ञापन

राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह यादव ने प्रतिदिन दोपहर को दो घंटे विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। मंगलवार को आबूनगर उपकेंद्र में किसानों के पक्ष में विद्युत कर्मियों ने अपनी आवाज बुलंद की और आगे भी समर्थन करने की घोषणा की।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि केंद्र सरकार के मनमानी नीतियों के कारण देश का किसान परेशान है। इतना ही नहीं सरकार जनहित एवं कर्मचारी हितों को ताक पर रखकर विद्युत अधिनियम बिल-2020 पारित करने पर अमादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने कई राज्यों में बिजली क्षेत्रों का निजीकरण करने की तैयारी कर रही है। जो पूरी तरह से कर्मचारी विरोधी है। ऐसी हालत में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में बिजली विभाग के कर्मचारी, अधिकारी जिला मुख्यालय में दोपहर एक बजे से तीन बजे तक किसानों के समर्थन में विरोध सभा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें