फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 200 गांवों की बिजली आपूर्ति 24 घंटे से बंद, लोग परेशान

Sat, 11 Mar 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। हाईटेंशन की 33 केवी लाइन में फाल्ट से दो उपकेंद्रों की आपूर्ति 24 घंटे से बंद है। इससे नगर समेत 200 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित है, इससे पेयजल संकट भी गहरा गया है।
विज्ञापन

दरवेशाबाद ट्रांसमिशन से बहुआ और दतौली उपकेंद्र को बिजली आपूर्ति दी जाती है। ट्रांसमिशन से लाइन के लिए जो केबल लगा है, उसमें शुक्रवार रात 12 बजे अचानक फाल्ट हो गया। इससे दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत कर्मियों ने जब मौके पर जाकर देखा तो करीब 70 मीटर केबल जल गया था। इन उपकेंद्रों के बहुआ फीडर, पखरौली फीडर, शाह फीडर, हरियापुर फीडर, थवई फीडर, पथरी फीडर, मुत्तौर फीडर, ललौली फीडर, दतौली फीडर, जीवकरा फीडर, कोर्राकनक फीडर, उमरपुर फीडर से क्षेत्र के गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। कस्बे के सुरेंद्र यादव, रामकुमार, सूरजपाल, अंकित, आजम, गोलू, इरफान, संजय, पप्पू वर्मा ने बताया कि विद्युत विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से दूसरे दिन भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। घरों के इनवर्टर भी जवाब दे गए हैं। इसके अलावा जलापूर्ति भी बंद है।
विज्ञापन

एसडीओ अभिनव कुमार ने बताया की जेसीबी से खोदाई कराकर ग्राउंड केबल निकाला गया है। उसे सही कराया जा रहा है, जल्द ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें