फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पुल के रास्ते में गड्ढा खोद कर रोका गया आवागमन

Sat, 11 Mar 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (फतेहपुर)। प्रशासन ने शुक्रवार रात को किशनपुर-दादों पुल के रास्ते को काटकर आवागमन बंद करवा दिया है। इस पुल से यमुना पार बांदा जनपद के 30 से ज्यादा गांवों के लोगों का रोज आवागमन होता है।
विज्ञापन

किशनपुर से दादों घाट के लिए अर्द्धनिर्मित किशनपुर-दादों पुल दिसंबर माह में लोगों की सुविधा के लिए चालू कर दिया गया था। इस पुल से भारी वाहनों का आना-जाना शुरू हुआ, तो उसे फरवरी माह में बोल्डर डालकर बंद कर दिया गया। इस पुल से पैदल और मोटरसाइकिल निकलने का रास्ता दिया गया था। शुक्रवार को जेसीबी से रास्ता खोदकर पूरी तरह से आवागमन बंद कर दिया गया। शनिवार सुबह लोग पुल से जाने के लिए निकले तो रास्ता बंद मिला। इससे लोगों को 30 किलोमीटर दूर से जाना पड़ा। पुल को अचानक बंद करने से लोगों में नाराजगी रही। 31 मार्च तक पुल का निर्माण पूरा कर लेना है। मार्च महीना पूरा होने में 20 दिन बचे हैं, लेकिन अभी तक मिट्टी पुराई का काम भी पूरा नहीं हो सका है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पुल से आवागमन चालू होने के कारण ही पीपा पुल का निर्माण इस वर्ष नहीं कराया गया।
थानाध्यक्ष जेपी शाही ने बताया कि पुल से भारी और ओवरलोड वाहन निकलने लगे थे। इससे हमेशा हादसा होने की आशंका बनी रहती थी। इस वजह से पुल के पास गड्ढा खुदवाया गया है।
विज्ञापन

प्रभावित गांव
दादों, खटान, खेरे, कल्लूपुर, लखनपुर, जोरावरपुर, बीरा, मुसिवां, समेत इन गांवों के मजरे व किशनपुर की तरफ से असहट, एकडला, गुरवल, मझगवां, सरौली, रामपुर, मदद अलीपुर, रायपुर भसरौल, मंडौली, इन गांवों से जुड़े लगभग 20 मजरे ।
परेशानी बताते लोग
वह कौशांबी से अतर्रा अपने काम से जा रहे थे। शनिवार सुबह पुल के पास पहुंचे तो निकलने का रास्ता बंद मिला। अब 70 किलोमीटर घूमकर जाना होगा। उनका कहना है कि पुल बंद की जानकारी पहले हो गई होती, तो दूसरे रास्ते से निकल जाते। अनिल मिश्रा निवासी कौशांबी

घर में कार्यक्रम है। सब्जी लेने मंडी गए थे। लेकिन रिक्शा वाले ने पुल के एक छोर पर ही उतार दिया। अब दूसरी ओर से सब्जी लेकर पैदल पुल पार करेंगे, फिर रिक्शे से घर पहुंचेंगे। इससे समस्या बढ़ गई है। -बउवा निवासी मुसिवां
वर्जन: किशनपुर-दांदों यमुना पुल के दोनों ओर मार्च महीने में मिट्टी पुराई का करा दिया जाएगा। सड़क निर्माण का कार्य बाद में होगा। पुल से राहगीरों के अलावा भारी वाहन निकल रहे हैं। खतरे को देखते हुए प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने पुल के पहले गड्ढा खोदकर आवागमन बंद करा दिया है। - अनिल कुमार शील, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें