फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकेंद्र की जर्जर मशीने दे रही दगा, तार टूटने से आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। विद्युत उपकेंद्र की जर्जर मशीनें आए दिन दगा दे रही हैं। 33 हजार के जर्जर तार अक्सर टूटकर गिरने से आपूर्ति बाधित हो जाती है। ऐसे में कस्बे के आसपास की आपूर्ति बेपटरी हो गई है। शुक्रवार को बहुआ फीडर की मशीन फुंकने और 33 हजार क्षमता का तार टूटने के कारण 12 घंटे आपूर्ति बंद रही। एक सैकड़ा गांव प्रभावित रहे।
विज्ञापन

फाल्ट होने के कारण शुक्रवार को गांवों की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। विद्युत उपकेंद्र बहुआ के ललौली, शाह, पथरी, बहुआ, हरियापुर, मुत्तौर, पखरौली, थवाई फीडर से जुड़े कुम्हारवा, मडफ़ा, हनुमानगढ़ी, मरदनपुर, बवांरा, सौहपुर, खेरवा, मीरपुर, लालपुर, सैबसी, उरौली, दसौली,
बहुआकस्बा, मुत्तौर, ललौली, अजमतपुर, थवाई, कीर्तिखेड़ा, महाखेड़ा, तपनी, अकिलाबाद, सिधांव, मुत्तौर, दतौली, कोर्राकनक, करैहा, दरियापुर, बेनू, दशहरी, महना, गौरी, चंदौरा, गनेशपुर, हरिरामपुर, समदाबाद समेत करीब सौ गांवों के लोग दिनभर बिजली के लिए तरसते रहे। जेई नीलेश मिश्रा का कहना है कि उपकेंद्र की मशीनें जर्जर हैं। 33 हजार लाइन में भी फाल्ट था। व्यवस्था दुरुस्त कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें