फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी में 14 घंटे बाधित रही आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। आवास विकास कालोनी में 14 घंटे बिजली आपूर्ति बाधिर रही। ट्रांसफार्मर में आई गड़बड़ी के कारण बुधवार रात 11 बजे से बंद हुई आपूर्ति दूसरे दिन गुरुवार की दोपहर एक बजे चालू हो पाई। इस दौरान लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। सुबह नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को स्नान आदि के लिए पानी की समस्या हुई। कालोनी में गिने चुने हैंडपंपों होने से पानी के लिए मारामारी मची रही।
विज्ञापन

बुधवार रात 11 बजे आवास विकास की ईडब्ल्यूएस कालोनी में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इससे करीब एक हजार परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान लोगों ने फोन कर उपकेंद्र से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। बिजली न होने के कारण बिना इंवर्टर वाले परिवार पूरी रात सड़क और छतों पर बैठे रहे। सबसे बड़ी दिक्कत गुरुवार की सुबह पानी के लिए हुई। नौकरी पेशा से जुडे़ लोगों को पानी के लिए हैंडपंपों पर लाइन लगानी पड़ी। अधिकांश लोगों को तो बिना स्नान किए ही ड्यूटी पर जाना पड़ा। छोटे बच्चों वाले घरों में बिजली न होने से काफी परेशानी हुई। दोपहर एक बजे आपूर्ति शुरू होने पर राहत की सांस ली। हालांकि देर शाम तक बार-बार ट्रिपिंग होती रही।
अवर अभियंता आबूनगर अभिनव कुमार का कहना है कि कालोनी में लगा 400 केवीए के ट्रांसफार्मर में तकनीकी गड़बड़ी के कारण आपूर्ति बाधित थी। फिलहाल आपूर्ति चालू हो गई है। अब ट्रांसफार्मर में किसी प्रकार की दिक्कत होती है तो उसे बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें