फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतीनगर में 24 घंटे से बिजली गुल, पेयजल को तरसे

Wed, 01 Aug 2018 12:46 AM IST
fatehpur
विज्ञापन
शांतीनगर में बारिश व हवा से टूटा बिजली का खंभा। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 शहर के शांतीनगर मोहल्ले में बिजली का पोल गिरने से 24 घंटे से बिजली गुल है। लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। मोहल्ले के लोगों की शिकायत के बाद भी आपूर्ति चालू नहीं की जा सकी। विभाग की उदासीनता से लोगों में नाराजगी  है।
विज्ञापन


शांतीनगर मोहल्ले में तीन महीने पहले निष्प्रयोज्य बिजली का पोल गिर गया था। इससे मार्ग बाधित हो गया था। मोहल्ले के लोगों ने पोल को किनारे कर रास्ता खुलवाया था। सोमवार की शाम बारिश और हवा से यहां लगा दूसरा पोल गिर गया। इससे विद्युत सप्लाई बाधित हो गई। लोगों का कहना है कि सप्लाई बाधित न होती तो दुर्घटना हो सकती थी।


शांतीनगर हाईवे से उपकेंद्र तक की इस लाइन के टूटने से अयोध्या कुटी, नईबस्ती के घरों की आपूर्ति ठप है। मोहल्ले के शिक्षक अवधेश साहू का कहना है कि 24 घंटे से बिजली नहीं आई है। लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। शिकायत पर कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा। राजेश सोनी का कहना है कि उपकेंद्र का फोन नहीं उठता है। गृहणी नीतू देवी का कहना है कि पुराने पोलाें को बदला नहीं जा रहा है। बिजली न आने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। एसडीओ विनय सिंह का कहना है कि जानकारी मिली है। जल्द समस्या दूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें