फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण टीम ने जीटी रोड में ढहाए मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रशासन ने टीम के साथ सोमवार को जीटी रोड में अतिक्रमण अभियान चलाया। रोडवेज बस अड्डा से सदर अस्पताल तक में जेसीबी मशीन से चार मकान ढहा दिए। टीम के जीटी रोड में पहुंचने से लोगों ने खुद मकानों को गिरना शुरू करा दिया ै।
विज्ञापन


अतिक्रमण प्रभारी एसडीएम प्रेमप्रकाश तिवारी ने नगर पालिका की टीम के साथ जीटी रोड का भ्रमण किए। अतिक्रमण के जद में आने वाले जिन लोगों ने मकान गिराने का काम नहीं शुरू कराया है। जेसीबी से उनके मकान गिराए गए। रोडवेज बस अड्डा से आबू नगर तक एक सप्ताह पहले टीम ने लोगों के घरों में लाल निशान लगाए हैं।

ज्यादातर लोग मजदूरों से खुद मकान तोड़ने का काम करा रहे हैं। इसी प्रकार पत्थरकटा चौराहा से अस्ती रोड, पटेल नगर रोड, आईटीआई रोड, कलक्टरगंज, वर्मा चौराहा से बस अड्डा रोड में लोग मकानों का गिरा रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने तोड़ने के साथ निर्माण का काम भी शुरू करा दिया है। एसडीएम ने बताया कि जो लोग खुद अपना मकान तोड़ रहे हैं, जेसीबी से उनके मकानों को नहीं तोड़े जाएंगे। जो लोग अतिक्रमण नहीं हटा रहे हैं, उनके मकानों को मशीन से ढहा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जीटी रोड पर ढहाए गए कब्जे
बस अड्डे से सदर अस्पताल तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान

फतेहपुर। जीटी रोड के अतिक्रमण को हटाने व भवनों में खुद तोड़फोड़ के चलते यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई है। रोडवेज बस अड्डा से सदर अस्पताल तक दिन भर जाम लगा रहा। भारी वाहनों के साथ बाइक व पैदल राहगीर भी जाम में फंसे रहे। दो किमी का सफर तय करने में लोगों को करीब दो घंटा लगा। प्रशासन ने बस अड्डा से आबू नगर तक अतिक्रमण के जद में आने वाले मकानों में लाल चिन्ह लगा दिया है। लोग मजदूरों से मकान तोडने का काम शुरू करा दिया है। इससे वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हो गया है। सोमवार को बाकरगंज से अस्तपाल के बीच में पांच बसें जाम में खड़ी रहीं। उनमें बैठे यात्री जाम से बाहर निकलने का इंतजार करते रहे। शाम को पांच बजे के बाद मजदूरों ने जब काम बंद किया। तब वाहनों का आवागमन बराबर शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें