फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह की महिलाएं वसूलेगी बिजली बिल, एक बिल पर मिलेंगे 20 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने अनूठी पहल शुरू की है। जिले के 10 हजार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अब विद्युत बिल की वसूली की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके लिए विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता व उपायुक्त श्रम रोजगार के बीच एग्रीमेंट हुआ है। इसमें एक बिल पर 20 रुपये दिए जाएंगे और पांच हजार से अधिक वाले बिल में एक प्रतिशत के हिसाब से कमीशन दिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणांचलों में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण स्वयं सहायता आजीविका मिशन से तहत चलने वाले महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बिल वसूली की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें महिलाओं को प्रति बिजली बिल के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।
इसके पहले उन्हें मशीन चलाने का प्रशिक्षण भी बिजली विभाग के अधिकारी देंगे। बताते चलें कि अभी तक बिजली का बिल ऑनलाइन या फिर विद्युत विभाग के केंद्रों में जमा किया जाता है। मगर इस अनूठी पहल से दो फायदे होंगे। पहला कि बिजली का बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। दूसरा फायदा महिलाओं को एक आमदनी का जरिया मिल जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त श्रम रोजगार लालजी यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन से जिले में 10 हजार स्वयं सहायता समूह हैं। प्रत्येक सहायता समूह में 10 से 15 महिलाएं हैं। अब इन महिलाओं को घर-घर जाकर बिजली बिल वसूलने की जिम्मेदारी दी जाएगी। विद्युत पावर कार्पोरेशन की ओर से इस कार्य के महिलाओं को प्रशिक्षण देगा।
अधीक्षण अभियंता आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि प्रत्येक बिजली बिल में महिलाओं को 20 रुपये मिलेगा। इसके अलावा पांच हजार से अधिक और 49 हजार 999 रुपये तक के बिजली बिल में एक प्रतिशत का भुगतान किया जाएगा। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं 49,999 रुपये तक का ही बिजली बिल जमा कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें