फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत टीम से अभद्रता करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने का उठाया मुद्दा

विज्ञापन
अधिशाषी अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन करते विद्युत कर्मी - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। बकायेदारों से वसूली करने के दौरान मारपीट व अभद्रता करने वालों की गिरफ्तारी की मांग लेकर शुक्रवार को विद्युत कर्मियों ने प्रदर्शन किया। कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार को ज्ञापन देकर आरोपियों को गिरफ्तार करके की मांग की।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने अधिशासी अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष उमाकांत अग्निहोत्री ने कहा कि विद्युत चोरी रोकने व राजस्व वसूली करने में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अभद्रता, गाली-गलौज, मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं।
देवीगंज में राज्य विद्युत प्राविधिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष व टीजी-2 धीरेंद्र सिंह यादव के साथ अभद्रता की गई। इसके बाद बिंदकी क्षेत्र में टीजी-2 आशीष सिंह, विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता आरएन सिंह टीम के साथ ट्यूबवेल के बकायेदार से वसूली करने गए तो वहां पर अभद्रता की गई।
विज्ञापन

इनके खिलाफ एफआईआर कराई जा चुकी है, लेकिन इन्हें गिरफ्तार करने में हीलाहवाली बरती जा रही है। इससे अपराधियों के मनोबल बढ़ रहा हैं। दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो संयुक्त संघर्ष समिति आंदोलन करेगी। इस मौके पर एसडीओ विनय सिंह, गजेंद्र सिंह, बसीर अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें