फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिनों से 110 घरों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। धाता ब्लाक की ग्राम पंचायत खैरई में एक ट्रांसफार्मर जल जाने से पांच दिनों से 110 घरों की बिजली बंद है। पेयजल की समस्या भी खड़ी हो गई है। विभागीय पोर्टल पर शिकायत के बाद भी अभी तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के मोहम्मद हसीन, तसलीम, विनोद गुप्ता, गया प्रसाद, शिवप्रकाश, प्रेमचंद्र ने बताया कि खटिकाना मोहल्ला में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर पांच दिन पहले जल गया था। करीब 110 घरों की बिजली गुल है। पानी के लिए लोग हैंडपंपों पर लाइन लगा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पोर्टल पर ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत की गई है। अवर अभियंता आरएन सिंह ने बताया कि इस्टीमेट बनाकर भेजा गया है, ट्रांसफार्मर आते ही लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें