फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ब्लॉक शिक्षक संघ के चुनाव 18 से होंगे प्रारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की चुनाव संचालन समिति ने ब्लॉकवार चुनाव कार्यक्रम तय किया है। समिति की बैठक बुधवार को जिला संयोजक शैलेंद्र भदौरिया के शादीपुर स्थित आवास पर हुई।
विज्ञापन

सह संयोजक अनुराग कुमार मिश्र ने बताया कि यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। विभिन्न विकासखंडों से सदस्यता शुल्क की सूची प्राप्त होने के बाद कार्यक्रम बना। हसवा और असोथर ब्लॉक का चुनाव 18 सितंबर को होगा।
भिटौरा और देवमई ब्लॉक में 19 सितंबर को मतदान होगा। खजुहा और अमौली ब्लॉक के चुनाव 21 सितंबर को कराए जाएंगे। ऐरायां और धाता ब्लॉक का चुनाव 22 सितंबर को निर्धारित है।
विज्ञापन

बहुआ, मलवां और तेलियानी ब्लॉक के लिए 23 सितंबर की तिथि तय की गई है। विजयीपुर और हथगाम ब्लॉक का चुनाव 29 सितंबर को संपन्न होगा। बैठक में चुनाव की आवश्यक तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें