फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पति की संपत्ति में हिस्से के लिए 10 दिन से ससुराल के बरामदे में बैठी महिला

विज्ञापन
फोटो-57-ससुराल में बैठी मां व बेटी। संवाद
विज्ञापन
खखरेरू। मुबारकपुर गेरिया गांव में पति की मौत के बाद उसकी संपत्ति में हिस्सा पाने के लिए एक विधवा महिला, बेटी के साथ करीब 10 दिन से ससुराल के बरामदे में बैठी है। महिला ने ससुर और देवर पर घर से निकालने, मारपीट करने और खाना-पानी नहीं देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव निवासी अल्पा देवी ने बताया कि उसके पति राजकुमार की वर्ष 2007 में कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उस समय वह गर्भवती थी। पति की मौत के बाद वह कुछ समय के लिए मायके चली गई, जहां बेटी स्मृति का जन्म हुआ। महिला का कहना है कि वह पति की संपत्ति में अपने हिस्से की मांग कर रही है। इसी को लेकर वह बेटी के साथ 10 दिन से ससुराल के बरामदे में बैठी है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी लिखित रूप से उपजिलाधिकारी को दी गई है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें