फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के बाद नहीं ले सके सेल्फी, मतदाताओं में दिखी नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। लोकतंत्र के महापर्व को लेकर शहर से लेकर कस्बों तक के बाजारों में सन्नाटा रहा। मतदान केंद्रों के आसपास लोगों की भीड़ रही। प्रत्याशियों के बस्तों पर सभी दलों के समर्थक एक साथ चुनावी माहौल पर चर्चा करते रहे। अपने-अपने प्रत्याशियों के
विज्ञापन

जिताने के आंकड़े एक-दूसरे को बताते रहे। वहीं पोलिंग बूथ पर मोबाइल न ले जाने के कारण मतदाताओं में नाराजगी दिखाई दी।
शहर के चहल-पहल वाले बाजार चौक, आईटीआई रोड, कलक्टरगंज, पीलूतले, लालाबाजार, बाकरगंज और सार्वजनिक स्थान
बस अड्डा, रेलवे स्टेशन में यदाकदा ही लोग नजर आए। रोडवेज बस और ट्रेन से सफर करके आने वाले लोगों को ई-रिक्शा तक नहीं मिले। लोगों को पैदल जाना पड़ा। वहीं जिले के 1401 मतदान केंद्रों में ज्यादातर पार्टी के प्रत्याशियों ने बस्ता लगवाए थे। जो
मतदान केंद्रों से 200 मीटर की दूरी पर लगाए गए। वहां पर मतदाताओं के अलावा प्रत्याशियों के समर्थक अपने प्रत्याशियों को आंकड़ों में जिताने का काम कर रहे थे। वहीं मतदान केंद्रों पर सेल्फी प्वाइंट तो बनाए गए, लेकिन मोबाइल ले जाने की इजाजत न होने के कारण मतदान के बाद मतदाता सेल्फी नहीं ले सके, जिससे मतदाताओं में नाराजगी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें