फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी हार की खुन्नस में दो पक्ष आमने-सामने, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। खजुहा ब्लाक के सिजौली गांव में दो प्रत्याशियों के बीच चल रही गहमागहमी मंगलवार की रात विवाद में बदल गई। दोनों पक्ष एक दूसरे पर फर्जी वोटिंग कराने जैसी बातों को लेकर लाठी-डंडा लेकर आमने-सामने हो गए और मारपीट कर डाली। इसमें करीब चार लोग घायल हो गए। इतना ही नहीं दोनों पक्ष से मारपीट का वीडियो भी वायरल किया गया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जाफरगंज थाना क्षेत्र के सिजौली गांव के हरिश्चंद्र और बसंतखेड़ा निवासी रामसिंह प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रहे थे। 11 मई के चुनाव नतीजों में दोनों ही हार गए। हरिश्चंद्र ने मतदान के लिए अपने एक रिश्तेदार जनार्दन निवासी बसंतखेड़ा को एजेंट बनाकर बसंतखेड़ा बूथ पर भेजा था। मतदान के दौरान ही जनार्दन ने फर्जी वोटिंग कराने को लेकर पुलिस से शिकायत की और पुलिस ने जांच के बाद दोनों पक्ष के लोगों को वहां हटाया था। इसी को लेकर दोनों पक्षों में खुन्नस हो गई थी। मंगलवार की रात बसंतखेड़ा में रामसिंह व उनके समर्थक लाठी-डंडा लेकर जनार्दन के दरवाजे आ गए। जनार्दन की ओर से भी लोग सतर्क थे वह भी बाहर आ गए। दोनों पक्षों में फर्जी वोटिंग कराने व उसे रोकने को लेकर मारपीट शुरू हो गई। दोनों ओर से इस घटना का वीडियो भी बनाया गया।
जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्ष शांत हो गए। इस मामले में जर्नादन ने गांव के शिव सिंह, रामसिंह, सूरज, विनय, संतोष, अनुज सहित 25 अज्ञात के खिलाफ महिलाओं से अभद्रता, मारपीट, गाली-गलौज का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया। दूसरे पक्ष की ओर से विनय ने मदन सिंह, तेज बहादुर, हरिश्चंद्र, गोरेलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर जाफरगंज राजीव सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर तेज बहादुर, शिव शंकर, विजय, सुखवीर चार घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें