फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकमुश्म योजना में कराए पंजीयन, पूरा ब्याज होगा माफ

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले के बिजली बकायेदारों के लिए विभाग ने एकमुश्त समाधान योजना शुरू की है। निजी नलकूप और घरेलू कनेक्शन के सभी उपभोक्ताओं के बकाया बिल पर 100 फीसदी ब्याज (सरचार्जं) माफ किया जाएगा। जिले के दो लाख 32 हजार उपभोक्ता इस वक्त बकायेदारों की श्रेणी में है।
विज्ञापन

जिले में दो लाख चार हजार 712 उपभोक्ता ऐसे है, जिन्होंने घरेलू कनेक्शन तो लिया है, लेकिन बिजली का बिल नहीं जमा है। इसी प्रकार निजी नलकूप लगाकर खेती करने वाले 27 हजार 674 किसान ऐसे हैं, जिनके ट्यूबवेल का बिल बकाया है। शासन से एकमुश्त समाधान योजना लागू की हुई है। इसमें 15 मार्च तक बकाएदार अपना पंजीयन करा सकते हैं और 31 मार्च तक बकाया बिल जमा कर सकते हैं।
इसके लिए बिजली विभाग ने उपकेंद्रों में व्यवस्था की है। जहां पर उपभोक्ता अपने बिजली कनेक्शन के कागजात लेकर जाना होगा और वहां पर अपना पंजीयन किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार गंगवार ने बताया कि एक मार्च से एकमुश्त योजना लागू कर दी गई है। जो भी बकाएदार हैं, वह अपना पंजीयन करा लें। 31 मार्च तक जिनका बिजली बिल नहीं जमा होगा, उनकी आरसी जारी करके वसूली कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें