फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बारिश से उफनाए नाले में गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धाता। थाना क्षेत्र के मखौवा गांव में बृहस्पतिवार को भैंस चराने जा रही बुजुर्ग महिला की बारिश से उफनाए नाले में डूबने से मौत हो गई। काफी देर बाद पानी में शव उतराने पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

मखौवा गांव निवासी शोभावती (65) पत्नी शारदा बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे भैंस चराने यमुना नदी की ओर जा रही थीं। रास्ते में पड़ने वाले बारिश से उफनाए नाले को पार करते समय अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गईं।
काफी देर बाद महिला का शव पानी के ऊपर दिखाई दिया तो ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि नाले में गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें