हथगाम। बच्चों को गांव में उतारने के बाद वैन मोड़ते समय उसकी चपेट में आने से बृहस्पतिवार दोपहर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन महिला को घर ले गए। पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी गई है।
मिही का पुरवा मजरे सराय साबा गांव निवासी बालगोविंदी (80) पत्नी स्व. बद्री दोपहर में घर के बाहर खड़ी थीं। तभी एक स्कूल वैन बच्चों को छोड़ने गांव पहुंची। बच्चों को उतारने के बाद चालक वैन मोड़ने लगा। तभी पीछे खड़ी बालगोविंदी को वैन ने टक्कर मार दी। वह जमीन पर गिर गईं। परिजन उन्हें उठाकर घर ले गए लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो चुकी थी।
उनके पुत्र रामधनी की भी पहले मौत हो चुकी है। प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि हादसे की सूचना नहीं मिली है। जानकारी मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।